Big Breaking News
Uncategorized

जनता के वोटों से नहीं ईवीएम में गड़बड़ी कर भाजपा ने जीता चुनाव: स्वामी मौर्य

गोरखपुर(कोरबा वाणी)- उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में दूसरी बार भाजपा पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करने के बाद विरोधियों के ईवीएम में गड़बड़ी करने का जिन्न बाहर निकल आया है। इस बार कुशीनगर जिले के फाजिलनगर विधानसभा सीट से हारने वाले सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य ने ईवीएम और भाजपा पर निशाना साधा। समाचार एजेंसी के अनुसार उन्होंने बैलेट पेपर की वोटिंग में समाजवादी पार्टी को 304 सीट और भाजपा को मात्र 99 सीट मिलने को आधार बताया और कहा कि ईवीएम की गिनती में भाजपा चुनाव जीती, इसका मतलब है कोई न कोई बड़ा खेल हुआ है। यहां बताना होगा कि स्वामी प्रसाद योगी सरकार मंत्री रह चुके हैं। चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। हाल ही मेें हुए चुनाव में उन्होंने अपनी परंपरागत सीट पडरौना छोड़कर फाजिलनगर से चुनाव मैदान में उतरे। यहां उन्हें भाजपा के सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने पराजित किया।