कोरबा न्यूज़

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाया, आरोपी पति गिरफ्तार

कोरबा(कोरबा वाणी)-पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रजगामार चौकी क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी हीरालाल कश्यप की पत्नी मधु कश्यप दिसंबर 2020में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया। जांच में पुलिस ने पाया कि साल 2011 में मधु कश्यप को हीरालाल भगाकर अपने साथ ले आया था और पत्नी बनाकर अपने साथ रखा हुआ था। शादी के बाद आरोपी का व्यवहार मृतिका के प्रति बदल गया। साल 2020 में पैरा काटते वक्त मृतिका का उंगली पैरा काटने वाले मशीन से कट गया तब मृतिका की मां रमाबाई अपने लड़का के साथ रजगामार आई और मधु कश्यप को अपने साथ अपने घर ग्राम मिस्दा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा ले आई। मगर हीरालाल ने प्रताडि़त करना नहीं छोड़ा। मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है।