रायपुर

सभी जिले के डीईओ को आदेश जारी: स्कूलों में ली जा रही क्रीडा शुल्क की 20 प्रतिशत राशि अब संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय में होगी जमा

रायपुर(कोरबा वाणी)-प्रदेश के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में हर साल एकत्रित की जाने वाली क्रीडा शुल्क की राशि का 20 प्रतिशत राशि अब संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय में जमा होगी। पूर्व में यह राशि खेल जोन मुख्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।
लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में 5 संभागीय कार्यालय अंतर्गत खेल जोन के खिलाडिय़ों को राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में शामिल कराने के आदेश जारी किए गए थे। राज्य शासन की ओर से शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए स्कूलों में शुल्क तय किया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने क्रीडा शुल्क हाई स्कूल में 50 रूपए और हायर सेकेंडरी में 65 रूपए निर्धारित किया गया है। इसका 20 प्रतिशत राशि संबंधित संभागीय खेल मुख्यालय (संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय) में जमा की जाए।