गुजरात की वास्तविकता राज्य के बाहर के लोगों के सामने पेश किए जाने से अलग: सिंहदेव
रायपुर(कोरबा वाणी)-छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त कर पार्टी हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति बनाने बैठक ली। समाचार एजेंसी के अनुसार उन्होंने यहां कहा कि गुजरात की वास्तविकता राज्य के बाहर के लोगों के सामने पेश किए जाने से बिल्कुल अलग है, यहां की जनता बदलाव चाह रही है। गुजरात में कांग्रेस पूरी तरह से जीवित है और सत्तारूढ़ भाजपा को हराकर आगामी विधानसभा चुनाव जीत सकती है। कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को दिसंबर में होने वाले गुजरात चुनावों के लिए कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।