कोरबा न्यूज़

महिला की निर्मम हत्या कर ग्रामीणों में दहशत फैलाने धमकाया, आरोपी युवक गिरफ्तार

कोरबा(कोरबा वाणी)-पसान थाना क्षेत्र के रामपुर धमधमा पारा में एक युवक ने महिला की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद ग्रामीणों के बीच दहशत फैलाने धमकाया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रामपुर धमधमा पारा निवासी समारू गोड़ 10 सितंबर की रात करीब 3 बजे रामायण सिंह के घर पहुंचा। उसकी पत्नी व 3 बच्चे घर पर थे, रामायण सिंह कटघोरा का लख्मी गांव आया हुआ था। इसी दौरान समारू गोड़ रामायण सिंह की पत्नी को घसीटते हुए बाहर निकाला और गांव के ही रामसिंह के आंगन में रख दिया। महिला की मौत हो गई थी। किसी धारदार हथियार से चोंट पहुंचाने के शरीर पर निशान थे। आरोपी समारू गोड़ महिला की हत्या के बाद ग्रामीणों को उसके पास नहीं आने धमकाते रहा। सूचना पसान थाना में दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्या की वारदात में प्रयुक्त लोहे का फावड़ा जब्त किया है। उसके खिलाफ पुलिस ने धारा 302 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज किया है।