कोरबा न्यूज़

दिमागी रूप से कमजोर पत्नी की पति ने की हत्या, बेहोश होने की जानकारी देकर गुमराह करने का असफल प्रयास

कोरबा(कोरबा वाणी)-दिमागी रूप से कमजोर पत्नी से किसी बात को लेकर उपजे विवाद के बाद पति ने हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने साले के पास जाकर उसकी बहन को कुछ हो जाने और बेहोश होने की जानकारी देकर गुमराह करने का असफल प्रयास किया।


हत्या की वारदात की यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ज्योति नगर की है। जानकारी के अनुसार यहां रहने वाला राजेन्द्र गुप्ता (35) मूलत: बिहार जिले के कैमूर का रहने वाला है। साल 2008 में सुनीता गुप्ता (30) से विवाह के बाद से दोनों ज्योति नगर दीपका में रह रहे थे। सुनीता गुप्ता दिमागी रूप से कमजोर होने पर बीत 7 सालों से उपचार चल रहा था। 11 दिन पहले ही दोनों ज्योति नगर दीपका में आकर अलग से किराए का मकान लेकर रह रहे थे। बीती रात करीब 9 बजे राजेन्द्र का विवाद अपनी पत्नी सुनीता से हो गया। आवेश में आकर राजेन्द्र ने सुनीता के गले में पैर रखने से शरीर का पूरा भार पडऩे से उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी राजेन्द्र अपने छोटे साले राकेश गुप्ता के पास जाकर उसकी बहन को कुछ हो जाने और बेहोश होने की जानकारी दी। जब परिजन घर पहुंचे तो मृतिका की बड़ी बेटी रिया ने पूरी आप बीती बताई। दीपका थाना में सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। मामले में पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में राजेन्द्र गुप्ता के वियद्ध धारा 302 भादवि के तहत कार्रवाई की गई।