मुख्यमंत्री बोले- 15 साल सत्ता में रहते खैरागढ़ को जिला नहीं बनाया, अब हम ये काम कर रहे हैं तो भाजपा को तकलीफ
राजनांदगांव(कोरबा वाणी)-जिले के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने भाजपा व कांग्रेस दोनों ही दल ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, उन्होंने यहां बकरकट्टा, साल्हेवारा, पैलीमेटा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के लिए प्रचार किया। जनसभा भी ली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 15 साल प्रदेश की सत्ता में रहते खैरागढ़ को जिला नहीं बनाया। अब जब हम ये काम करने जा रहे हैं तो भाजपा को तकलीफ हो रही है। इसे लेकर अफवाह फैला रही है। शायद भाजपा वह दिन भूल गई है जब जिला बनाने के लिए यहां के लोग आंदोलन कर रहे थे, उन्हें पिटवाया भी था। उन्हें जेल में भी बंद कराया, तब भाजपा की प्रदेश में सरकार थी।