कोरबा न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को झारखंड के रांची से किया गया गिरफ्तार

कोरबा(कोरबा वाणी)-थाना दर्री अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी में निवास करने वाले प्रमोद कुमार गुप्ता पिता किरोड़ीमल गुप्ता उम्र 27 वर्ष को झारखंड के रांची से दुष्कर्म के आरोप में थाना दर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म के आरोपी 9 वर्षों से नाबालिक लड़की को शादी करने का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करता रहा घटना पर मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ,नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह के मार्ग निर्देशन में आरोपी का तलाश किया जा रहा था, आरोपी जगह बदल बदल कर रह रहा था
उक्त मामले के संबंध में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की आरोपी प्रमोद गुप्ता के द्वारा वर्ष 2013 से लगातार शिशु मंदिर प्रगति नगर के पास शारिरीक संबंध कर दैहिक शोषण करते आ रहा था। इस दौरान वर्ष 2019 में घुमाने के लिए आरोपी द्वारा पीड़िता को विशाखापट्टनम लेकर गया जहां आरोपी द्वारा पीड़िता से मांग में सिंदूर भर कर पत्नी बनाकर लाज में 3 दिन रखा था। लगातार शारीरिक शोषण किया इसके बाद वह अपने निवास स्थान आ गई तब सामाजिक रीति रिवाज से शादी करूंगा कह कर टाल मटोल करता रहा बोलने पर आज करूंगा कल करूंगा बोलता रहा, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली आरोपी झारखंड में रह रहे कि सूचना पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी टीआई विवेक शर्मा तत्काल टीम गठित कर आरोपी पता तलाश करने झारखंड के लिए रवाना किया गया जहां आरोपी प्रमोद गुप्ता को गिरफ्तार कर थाना लाकर आज दिनांक 14/05/20 22 को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त आरोपी का पता तलाश करने में निरीक्षक विवेक शर्मा , सहायक उपनिरीक्षक अनीता खेस , आरक्षक सलाहुद्दीन ,आरक्षक अशोक चौहान झारखंड से आरोपी को पकड़कर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहा है।