कोरबा न्यूज़

आज दोपहर 3.30 बजे दशहरा मैदान में भाजपा का गरीब कल्याण जनसभा

कोरबा(कोरबा वाणी)-साल 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने दोबारा भाजपा पर विश्वास जताया और केन्द्र में उसकी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। इस भाजपा शासित केन्द्र सरकार के 8 साल पूरे हो गए हैं तो सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण अभियान के मूलमंत्र को पार्टी के पदाधिकारी जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही अब तक देशहित में लिए गए कड़े फैसलों को जानकारी देतेे हुए 8 साल को देश की स्वर्णिम यात्रा बता रही है। इसी के तहत आज 13 जून दोपहर 3.30 बजे शहर के सुभाष चौक, दशहरा मैदान आरपी नगर में भाजपा का गरीब कल्याण जनसभा आयोजित हुई, जिसे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय व प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी संबोधित करेंगे। जनसभा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।